{"_id":"5d388e958ebc3e6d03542e12","slug":"doctor-rampur-hp-news-sml3015587111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह से चिकित्सकों को नहीं मिली एनएचएम की इंसेनटिव राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह से चिकित्सकों को नहीं मिली एनएचएम की इंसेनटिव राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। उपमंडल के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में अनुबंध पर तैनात चिकित्सकों को पूरा वेतन नहीं मिल रहा है। चिकित्सकों को आधे वेतन के रुप में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बीते पांच माह से नहीं मिली है। जिससे चिकित्सकों में भारी रोष है। चिकित्सकों के अनुसार इस संबंध मेें स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को अभी अवगत करवाया है। बावजूद इसके अभी तक समस्या हल नहीं हुई है।
गौरतलब है कि अनुबंध पर कार्यरत चिकित्सकों को आधा वेतन प्रदेश सरकार की ओर से दिया जाता है और आधा वेतन प्रोत्साहन राशि के रुप में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मिलता है। केंद्र की ओर से एनएचएम से तीस हजार रुपये की राशि प्रति माह प्रोत्साहन के रुप में मिलती है लेकिन मार्च माह से चिकित्सकों को एनएचएम के तहत मिलने वाले प्रोत्साहन का भुगतान नहीं हुआ है। समय पर पूरा वेतन न मिलने से चिकित्सकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. विशाल दतवालिया, डॉ. मोईन खान, डॉ. स्वाति चंदेल, डॉ. विक्रांत, डॉ. सन्नी शर्मा, डॉ. गरिमा झागटा, डॉ. अंकुश पुंडीर, डॉ. अमर चंद, डॉ. अंकिता, डॉ. कल्पना, डॉ. पारुल दिप्टा, डॉ. तमन्ना शांटा, डॉ. नितेश महाजन, डॉ. रजनीश महाजन, डॉ. अमन चंदेल, डॉ. अंकु उपाध्याय और डॉ. अभिषेक धीमान ने बताया कि मार्च माह से चिकित्सकों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिल रही है। एनएचएम के तहत 30 हजार रुपये प्रति माह मिलने वाली राशि का भुगतान चिकित्सकों को नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है लेकिन बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
इस संबंध में स्वास्थ्य खंड अधिकारी डॉ. सुनीश के अनुसार जिले में अनुबंध चिकित्सकों को एनएचएम के तहत मिलने वाली राशि का भुगतान नहीं हुआ है। एनएचएम से अभी प्रदेश को प्रोत्साहन राशि नहीं आई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से राशि जारी होने के बाद ही प्रोत्साहन चिकित्सकों को दिया जाएगा।