फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   District level Faag fair Rampur, Rampur Bushahr, cultural program

Rampur Bushahar News: देवी-देवताओं के शोभायात्रा को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

Sun, 16 Mar 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
District level Faag fair Rampur, Rampur Bushahr, cultural program
जिला स्तरीय फाग मेले के दूसरे दिन पदम पैलेस रामपुर में अपने देवी देवताओं के साथ नाटी लगाते लोग।
जिला स्तरीय फाग मेलेे के दूसरे दिन लोगों ने डाली जमकर नाटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल-नगाड़ों की धुनों से रविवार को रामपुर बाजार गूंज उठा। जिला स्तरीय फाग मेले के दूसरे दिन शोभायात्रा के दौरान लोग देवी-देवताओं के दर्शन के लिए अपने घरों के बाहर हाथ जोड़े खड़े रहे। शोभायात्रा जब नेशनल हाईवे-पांच से गुजरी, तो इसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। शिमला और कुल्लू जिले से पहुंचे 26 देवी-देवताओं के साथ देवलू और श्रद्धालुओं का सैलाब एनएच और दरबार परिसर में उमड़ा। एनएच पर हजारों लोगों का हुजूम उमड़ने से शहर में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से थम गई। उसके बाद एनएच से होते हुए देवता राजमहल परिसर पहुंचे। देवलुओं के नृत्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कुल्लू जिले से आए देवताओं के देवलुओं ने शोभायात्रा में अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। दोपहर बाद करीब 3:00 बजे शोभायात्रा समाप्त होने के बाद देवी-देवताओं की पालकियां पद्म महल परिसर में विराजमान हो गईं। उसके बाद महल परिसर में नाटी का दौर चला। इसमें दूरदराज से मेला देखने आईं महिलाओं ने भी नाटी डाली। इस बीच बारिश होने पर थोड़ी देर के लिए नाटी में लोगों को परेशानी हुई। उसके बाद लोगों ने जमकर नाटी डाली।

ये देवी-देवता बने मेले की शोभा
शोभायात्रा में 26 देवी-देवता शामिल हुए। इनमें देवता साहिब रचोली, देवता साहिब बसाहरू, देवता साहिब गसो, देवता साहिब खडाहण, देवता साहिब मझेवटी, देवता साहिब बेलु, देवता साहिब सूमा,देवता साहिब लालसा, देवता साहिब डंसा, देवता साहिब शिंगला, देवता साहिब शनेरी, देवता साहिब बाडी, देवता साहिब चंबू कशोली, देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर देवठी, देवता साहिब ब्रांदली, लक्ष्मी नारायण दरकाली, देवता साहिब बाडी, देवता साहिब ब्यास ऋषि कुईरी महादेव आनी, देवता साहिब पंचवीर कमडाली बौंडा सराहन, देवता साहिब डाबर कुंडू चाटी, देवता साहिब महासू थेडा, देवता साहिब सेरी मझाली, नव दुर्गा माता श्राइकोटी, देवता साहिब खमाडी, देवता साहिब धार सरघा और देवता साहिब छोटू कीम शामिल हैं।

जिला स्तरीय फाग मेले के दूसरे दिन पदम पैलेस रामपुर में अपने देवी देवताओं के साथ नाटी लगाते लोग।

जिला स्तरीय फाग मेले के दूसरे दिन पदम पैलेस रामपुर में अपने देवी देवताओं के साथ नाटी लगाते लोग।

जिला स्तरीय फाग मेले के दूसरे दिन पदम पैलेस रामपुर में अपने देवी देवताओं के साथ नाटी लगाते लोग।

जिला स्तरीय फाग मेले के दूसरे दिन पदम पैलेस रामपुर में अपने देवी देवताओं के साथ नाटी लगाते लोग।

जिला स्तरीय फाग मेले के दूसरे दिन पदम पैलेस रामपुर में अपने देवी देवताओं के साथ नाटी लगाते लोग।

जिला स्तरीय फाग मेले के दूसरे दिन पदम पैलेस रामपुर में अपने देवी देवताओं के साथ नाटी लगाते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed