{"_id":"6a994b4ddf2b44fd71067274","slug":"discussion-on-the-holistic-development-of-children-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-168805-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बच्चों के सर्वांगीण विकास पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बच्चों के सर्वांगीण विकास पर की चर्चा
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
पर्यवेक्षक कार्यालय ज्यूरी में वीरवार को राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल विकास परियोजना रामपुर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक पार्वती देवी और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चंद शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की। पर्यवेक्षक पार्वती देवी ने बताया कि बच्चों के पौष्टिक आहार के साथ खेल-खेल में सीखने का अवसर देना आवश्यक है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों और माताओं तक पोषण संबंधी जानकारी पहुंचाने बारे प्रेरित किया। पार्वती देवी ने संतुलित, पौष्टिक आहार, बच्चों की वृद्धि, विकास, स्वच्छता, एनीमिया से बचाव, गर्भवती, धात्री माताओं के पोषण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा से संबंधित विषयों के बारे में जागरूक किया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चंद शर्मा ने पोषण केवल भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ शरीर के साथ बच्चे के मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए भी उचित पोषण और सीखने का वातावरण जरूरी है।