{"_id":"69073ae049e90f399806899c","slug":"dirty-water-flowing-in-the-open-at-dalash-bus-stand-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-147298-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दलाश बस अड्डे पर खुले में बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दलाश बस अड्डे पर खुले में बह रहा गंदा पानी
विज्ञापन
दलाश बाजार में निकासी की सुविधा न होने से दलदल बनी सडक़। संवाद
स्कूली बच्चों और राहगीरों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। दलाश के बस अड्डे में नालियां बंद होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। राहगीरों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था। दलाश बस अड्डे से लेकर डाकघर तक सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। सड़क पर दिनभर सैकड़ों वाहन चलते हैं। लोगों की दिनभर चहलकदमी रहती है। स्कूल के विद्यार्थियों का भी आना-जाना रहता है, लेकिन सड़क पर बह रहे गंदे पानी से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी बहने से बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है। मोती सागर, यशपाल, ओंकार चंद और सुरेश सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की जल निकासी की नालियां बंद पड़ी हुई हैं। इस कारण पानी सड़क पर बह रहा है। खुले में पानी बहने से सड़क को भी नुकसान पहुंच रहा है और राहगीरों को सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से बंद पड़ी नालियों को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग उठाई है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग दलाश के कनिष्ठ अभियंता लाल चंद ने कहा कि लोगों ने अपने घरों से गंदे पानी की निकासी सड़क पर निकाली है। इस कारण सड़क पर दिनभर पानी बहता रहता है। ऐसे लोगों को विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। जल्द इन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी और सड़क पर बंद पड़ी नालियों को खोल दिया जाएगा।