फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Diksharambh' ceremony organized at Kumarsain College

Rampur Bushahar News: कुमारसैन कॉलेज में दीक्षारंभ समारोह किया आयोजन

Thu, 02 Jul 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के उपलक्ष्य में वीरवार को दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके गांधी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. संतोष शर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की प्रमुख विशेषताओं और स्पोर्ट्स क्लब की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. भूषण आजाद ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना, अनुशासन, जनगणना और सांख्यिकी के महत्व के बारे में जागरूक किया। डॉ. डिंपल ठाकुर ने विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी क्लब और महाविद्यालय की पुस्तकालय सुविधाओं की जानकारी दी। प्रो. लीना शर्मा ने रेड रिबन क्लब, महाविद्यालय में वर्षभर आयोजित की जाने वाली विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बारे में विस्तार जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके गांधी ने सभी छात्र और छात्राओं को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ अपने शैक्षणिक जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed