{"_id":"66ae1ae5526699795f0f556a","slug":"devotees-took-blessings-of-shiva-by-doing-rudra-puja-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-119634-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रुद्र पूजा कर भक्तों ने लिया शिव का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रुद्र पूजा कर भक्तों ने लिया शिव का आशीर्वाद
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने धार्मिक अनुष्ठान का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से रामपुर और ढोबी में रुद्र पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां लोगों ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया, वहीं माहौल काफी भक्तिमय बना रहा।
आर्ट ऑफ लिविंग रामपुर की ओर से शहर के रैन बसेरा हॉल में रुद्र पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से साध्वी अमृता और अन्य वेदाचार्यो ने रुद्राभिषेक किया। वहीं भजन गायक शानु के भजनों पर भक्त खूब झूमे और सारा माहौल भक्तिमय कर दिया। आर्ट ऑफ लिविंग रामपुर की समन्वयक कुसुम कश्यप ने बताया कि प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति में रुद्र पूजा का विशेष महत्व रहा है। उन्होंने बताया कि रुद्र का मतलब शिव है, जो कि नकारात्मकता का नाश करते हैं और पूजा का मतलब कृतग्यता का भाव जागना। इस पूजा में शिव को रुद्र के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने बताया कि रुद्र पूजा करने से ग्रह दोष, पित्र दोष और अन्य दोषों का निवारण होता है। हर ओर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इस मौके पर संस्था के प्रशिक्षक ललित भारती और पीयूष मेहता विशेष रूप से मौजूद रहे।