फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Development work in Chaupal assembly constituency completely stalled

चौपाल क्षेत्र में पुरानी और जर्जर बसें चलाई जा रहीं : सुभाष

Tue, 04 Aug 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
बसों की कमी के कारण 20 रूटों को कर दिया गया क्लब
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)।
चौपाल के पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट ने चौपाल में परिवहन व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि चौपाल क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम की पुरानी और जर्जर बसें चलाई जा रही हैं। ये बसें अक्सर बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। नेरवा डिपो में पहले 55 बसें संचालित होती थीं। वर्तमान में इनकी संख्या घटकर 45 रह गई है। बसों की कमी के कारण लगभग 20 रूटों का संचालन क्लब कर दिया गया है। इससे बसों में क्षमता से अधिक यात्री सफर करने को मजबूर हैं। अत्यधिक भार के कारण बसें बार-बार खराब होती हैं, जिसका खामियाजा आम यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलेट ने सरकार से क्षेत्र में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। उन्होंने परिवहन व्यवस्था में सुधार करने और विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए। तो क्षेत्र की जनता को और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। चौपाल के पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट ने आरोप लगाया है कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और परिवहन जैसी मूलभूत सेवाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। मंगलेट ने कांग्रेस सरकार पर चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बड़ी संख्या में शिक्षकों के पद रिक्त हैं। लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड जैसे महत्वपूर्ण विभाग कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे हैं। इस कमी के कारण क्षेत्र में विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। मंगलेट ने आरोप लगाया कि धरातल पर कोई उल्लेखनीय विकास दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed