फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Development Block Chaupal, National Rural Livelihood Mission, Mission Polybrick Scheme, Polythene Free Campaign

Rampur Bushahar News: प्लास्टिक वेस्ट से सजेगा चौपाल शहर, 75 सौ महिलाएं नष्ट करेंगी पॉलिथीन का जहर

Fri, 28 Jun 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Development Block Chaupal, National Rural Livelihood Mission, Mission Polybrick Scheme, Polythene Free Campaign
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मिशन पॉलीब्रिक योजना की बैठक में बीडीओ चौपाल
विकास खंड चौपाल की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जुड़ीं महिलाओं के साथ मिशन पॉलीब्रिक योजना की शुरुआत
विज्ञापन

85 ग्राम संगठन की महिलाएं प्लास्टिक का कूड़ा इकट्ठा करने की प्रतियोगिता में लेंगी भाग
सर्वाधिक वेस्ट जमा करने वाले तीन ग्राम संगठनों को खंड स्तरीय कार्यक्रम में किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल(रोहड़ू)। पर्यावरण के लिए पॉलिथीन सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। पॉलिथीन के प्रदूषण को रोकने के लिए चौपाल ब्लॉक में एक नई पहल शुरू की गई है। पॉलिथीन मुक्त चौपाल अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए विकास खंड चौपाल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जुड़ीं महिलाओं के साथ मिशन पॉलीब्रिक योजना की शुरुआत कर रहा है। इस अभियान को चार हफ्ते तक 7,500 महिलाएं अंजाम देंगी। ये महिलाएं इस अभियान का हिस्सा बनकर प्लास्टिक के वेस्ट को सजावट का सामान बनाएंगी। यह अभियान निश्चित रूप से प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए एक कारगर कदम साबित होगा। बीडीओ चौपाल की पहल से इस अभियान में 85 ग्राम संगठन की महिलाओं की एक प्रतियोगिता होगी। सर्वाधिक वेस्ट जमा करने वाले तीन ग्राम संगठनों को खंड स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएंगा। इस अभियान से बिस्कुट, कुरकुरे, चिप्स, टॉफी और अन्य प्रकार प्लास्टिक के कूड़े को बोतलों में भरकर उसको निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल किया जाएगा है। मिशन से जहां एक ओर नॉन बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक यानी विघटित नहीं होने वाले प्लास्टिक का उचित प्रबंधन हो सकेगा, वहीं इससे निर्मित पॉली ब्रिक्स का प्रयोग निर्माण कार्य में भी हो सकेगा। उन्होंने बताया की प्लास्टिक कचरे का उचित प्रबंधन पर्यावरण को स्वच्छ रखने में बहुत कारगर होगा।

प्लास्टिक वेस्ट से सजेंगे घर, पर्यावरण भी होगा साफ
खंड विकास अधिकारी चौपाल विनीत ठाकुर ने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट हजारों साल तक पर्यावरण में रहकर विभिन्न प्रकार के प्रदूषण वायु, जल और मृदा प्रदूषण का कारण बनता है। इसके दुष्प्रभाव को कम करने के लिए हम सबको प्रयास करने होंगे। लोगों को प्लास्टिक कचरा खुले में नहीं डालना चाहिए। इस अभियान से न केवल सामुदायिक भागीदारी से पूरे चौपाल की सफाई होगी, बल्कि इस प्लास्टिक वेस्ट से पॉलिथीन की ईंटें बनाकर उनका उपयोग बेंच मेकिंग, रोड मेकिंग, वॉल मेकिंग इत्यादि अन्य कार्य में किया जाएगा। इससे पर्यावरण साफ रहेगा। यह अभियान सिरे चढ़ा तो यह न केवल पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणा होगा बल्कि इसके पर्यावरण संरक्षण में भी दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article