Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Developed India resolution will be taken to the booths: Kaul

बूथों तक पहुंचाया जाएगा विकसित भारत संकल्प : कौल

Sun, 26 Apr 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Developed India resolution will be taken to the booths: Kaul
रामपुर के दुर्गम क्षेत्र 15/20 के क्याओ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सु
भाजपा ने रामपुर के क्याओ में सुना मन की बात कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भाजपा ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र की दुर्गम 15/20 घाटी के क्याओ बूथ संख्या 133 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता कौल सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
नेगी ने कहा कि मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम हमेशा प्रेरणादायी, उत्साहवर्धक और ज्ञानवर्धक होता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से प्रधानमंत्री के विचार कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में हो रही महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उल्लेख किया। बीटिंग रिट्रीट समारोह में भारतीय संगीत के बढ़ते समावेश, वन्यजीव संरक्षण के सकारात्मक परिणामों और फ्रांस के बोर्डो में आयोजित यूरोपीय गर्ल्स मैथेमेटिक्स ओलंपियाड में भारतीय बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। साथ ही जनगणना 2027 को डिजिटल माध्यम से सरल बनाने की जानकारी देते हुए सभी से इसमें सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कौल सिंह नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता हरसंभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सराहन महेंद्र जैन, उपाध्यक्ष गोपाल बंसल, महामंत्री रूपेश्वर, महिला मोर्चा अध्यक्ष वीना परमार, भाजयुमो अध्यक्ष अशोक मेहता, महेंद्र सिंह, अनीश ठाकुर और प्रवीण सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed