फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Despite the budget, the road connecting four panchayats remained unimproved

Rampur Bushahar News: बजट के बावजूद नहीं सुधरी चार पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क

Fri, 29 May 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Despite the budget, the road connecting four panchayats remained unimproved
ननखड़ी-नालाबन-नागाधार सडक़ पर कछुआ गति से चल रहा कार्य। संवाद
कछुआ गति से चल रहा ननखड़ी-नालाबन-नागाधार सड़क का कार्य, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन


. खस्ताहाल सड़क से क्षेत्र के हजारों बागवानों की बढ़ी परेशानियां
. 11 करोड़ के बजट के बावजूद नहीं हो पा रहा 10 किलोमीटर सड़क का सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। सरकार और लोक निर्माण विभाग की नाकामियों का खामियाजा ननखड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। करोड़ों के बजट के बावजूद क्षेत्र की चार पंचायतों को जोड़ने वाली ननखड़ी-नालाबन-नागाधार सड़क की हालत नहीं सुधर पा रही। किसान-बागवान आज भी इस सड़क की हालत सुधरने की आस लगाए हुए हैं। कछुआ गति से चल रहे सड़क के सुधारीकरण कार्य को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है। दो साल की अवधि गुजरने के बाद भी खस्ताहाल सड़क ने ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ा कर रखी हैं। दो साल पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत ननखड़ी-नालाबन-नागाधार सड़क के सुधारीकरण का कार्य शुरू हुआ, जो आज दिन तक पूरा नहीं हो पाया है। योजना के तहत करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से 10 किलोमीटर लंबी सड़क का कायाकल्प किया जाना था। इस बजट से सड़क का चौड़ीकरण, मेटलिंग, टारिंग समेत अन्य कार्यों को पूरा किया जाना था, लेकिन लंबे अरसे से सड़क की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा। इस कारण चार पंचायतों के हजारों ग्रामीण आवाजाही करने में परेशानी झेल रहे हैं। दो साल से सड़क का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस सड़क से क्षेत्र की देलठ, करांगला, ननखड़ी और बड़ाच पंचायत के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होते हैं। इसी सड़क से क्षेत्र के बागवान अपनी नकदी फसल सेब मंडी पहुंचाते हैं, लेकिन वर्षों से खस्ताहाल बनी सड़क की हालत न सुधरने से बागवान भी खासे मायूस हैं। क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी का मुख्य जरिया सेब उत्पादन है और हर वर्ष क्षेत्र में सेब की 3-4 लाख पेटियों का उत्पादन होता है। सड़क की खस्ता हालत के कारण बागवानों को खासी आर्थिक चपत लग रही है। बागवानों को अपनी सेब की फसल मंडी पहुंचाने के लिए वाहन चालकों को मनमाने दाम देने पड़ रहे हैं। वहीं मरीजों, स्कूली बच्चों, कर्मचारी वर्ग और ग्रामीणों को रोजाना दयनीय बनी सड़क पर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। करोड़ों रुपये का बजट होने के बावजूद सड़क की हालत न सुधरने से ग्रामीणों में सरकार और विभाग के प्रति खासी नाराजगी है।
जल्द सुधारी जाए सड़क की हालत
क्षेत्र के प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, रवि कुमार, दयाल सिंह, सुंदर मेहता, ओम प्रकाश, अंकुश कुमार, विक्की मेहता, रोहित कुमार, हरबंस ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बजट होने के बावजूद सड़क का कार्य धीमी गति से चलना विभागीय नाकामी को दर्शा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की हालत सुधारकर ग्रामीणों को राहत देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


सड़क के सुधारीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। संबंधित ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। -- राकेश श्याम, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग ननखड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article