फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deputy Commissioner Kinnaur inspected the garden center Boktu

सेब और अन्य फलों की उन्नत किस्मों के बारे में बागवानों को जागरूक करें वैज्ञानिक : डॉ. अमित

Tue, 09 Jul 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner Kinnaur inspected the garden center Boktu
उपायुक्त किन्नौर ने फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान केंद्र बोक्टू का निरीक्षण किया
उपायुक्त किन्नौर ने उद्यान केंद्र बोक्टू का किया निरीक्षण, 60 बीघा जमीन में हो रहे भूमि धंसाव को बचाने के लिए उचित कदम उठाने के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मंगलवार को रिकांगपिओ स्थित फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान केंद्र बोक्टू का निरीक्षण किया। उद्यान केंद्र में तैयार की जा रहीं फलों की उन्नत किस्म के पौधों का जायजा लिया। उन्होंने वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वह अनुसंधान को लोगों के खेतों तक पहुंचाने की पहल करें। उन्होंने उद्यान केंद्र बोक्टू के अंतर्गत आने वाली लगभग 60 बीघा जमीन में हो रहे भूमि धंसाव का निरीक्षण किया और इसके लिए एहतियाती कदम उठाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उद्यान केंद्र का तभी फायदा है, यदि वह किसानों और बागवानों के खेतों-बगीचों तक पहुंचे। उन्होंने वैज्ञानिकों से सेब और अन्य फलों की नई किस्मों के बारे में बागवानों को जागरूक करने का भी आग्रह किया, ताकि बागवान परंपरागत फलों की किस्मों के स्थान पर नई किस्में उगाकर फलों का और अधिक उत्पादन कर अपनी आय को बढ़ा सकें। उन्होंने फसल विविधिकरण पर भी जोर दिया और कहा कि इससे बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ होने में सहायता मिलेगी। उपायुक्त ने जिले में फल आधारित प्रसंस्करण औद्योगिक इकाई लगाने की संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दिए। किन्नौर जिला की जलवायु सेब, नाशपाती सहित स्टोन फ्रूट उगाने के लिए उपयुक्त है। ऐसे में बागवानों को बागवानी की नवीनतम तकनीक और उन्नत किस्मों को उगाने के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि कम भूमि में भी किसान अधिक से अधिक उत्पादन कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकें। उन्होंने बताया कि बागवानी विभाग द्वारा लगाए जाने वाले विभिन्न जागरूकता शिविरों में लोगों को नवीनतम किस्मों के पौधों और तकनीकों से अवगत करवाया जाए। इस मौके पर उपनिदेशक बागवानी डॉ. भूपेंद्र सिंह नेगी ने उपायुक्त को उद्यान केंद्र बोक्टू में तैयार की जा रही फलों की नवीनतम किस्मों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed