फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Department suffers losses worth lakhs due to landslides on roads

Rampur Bushahar News: आनी में भूस्खलन से एनएच समेत 12 ग्रामीण सड़कें बंद

Wed, 02 Sep 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Department suffers losses worth lakhs due to landslides on roads
आनी-जलोड़ी जोत एनएच 305 को बहाल करने में जुटी मशीन। संवाद 
. कमांद-सराली के पास एनएच-305 की करीब 50 मीटर धंसा
विज्ञापन

. सड़कों पर भूस्खलन से विभाग को लाखों का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
बारिश और भूस्खलन के कारण आनी उपमंडल का सड़क नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उपमंडल की 12 ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं। एनएच-305 भी चार स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध है। मंगलवार की भारी बारिश से एनएच-305 पर बिंद्राबणी, फडेलनाला, सराली और कोटनाला में मार्ग बाधित हुआ था। सड़क को बहाल करने के लिए मशीनरी और मजदूर तैनात किए गए हैं। बिंद्राबणी और फडेलनाला में सड़क बहाल कर दी गई है। सराली और कोटनाला में बहाली का कार्य तेजी से जारी है। कमांद-सराली के पास एनएच-305 का करीब 50 मीटर हिस्सा धंस गया है। इससे एनएच को बहाल करने की चुनौती बढ़ गई है। प्रशासन ने एक किसान के खेत से वैकल्पिक सड़क निकालने का कार्य शुरू किया है। प्रशासन और संबंधित विभाग जल्द यातायात बहाल करने में जुटे हैं। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। कंडुगाड़-जाओं सड़क वीरवार तक बहाल होने की संभावना है। इस पर करीब साढ़े सात लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। कंडुगाड़-पटराना सड़क 25 सितंबर तक खुलने की उम्मीद है। कुफरीधार-जटेहड़ सड़क को साढ़े तीन लाख रुपये, पनेई-जाबू सड़क को 12 लाख रुपये और नैनावती-कराड़ सड़क को करीब साढ़े पंद्रह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ये तीनों सड़कें 4 सितंबर तक बहाल हो सकती हैं। च्वाई-टिप्पर सड़क को करीब पैंतालीस लाख रुपये का सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसके 5 सितंबर तक खुलने की संभावना है। सिंवी-मुहान सड़क 10 सितंबर तक बहाल होने की उम्मीद है। मुहान-मरेच्छ और मनींवी कैंची-थारवी सड़क 4 सितंबर तक खुल सकती हैं। राणाबाग-करशाईगाड़ सड़क केवल भारी वाहनों के लिए बंद है।

आनी-जलोड़ी जोत एनएच 305 को बहाल करने में जुटी मशीन। संवाद 

आनी-जलोड़ी जोत एनएच 305 को बहाल करने में जुटी मशीन। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed