फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Department should install crash barrier and sign board on Nithar Koyal Marg.

Rampur Bushahar News: नित्थर कोयल मार्ग पर क्रैश बैरियर, साइन बोर्ड लगाएं विभाग

Thu, 16 Jan 2025 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Department should install crash barrier and sign board on Nithar Koyal Marg.
नित्थर कोयल रामपुर सड़क मार्ग पर कई जगह पर नहीं है क्रैश बैरियर। संवाद
कई तीखे मोड़ और संकीर्ण मार्ग पर हादसों का बढ़ा अंदेशा
विज्ञापन


सड़क पर पांच पंचायतों के हजारों लोग करते हैं सफर

ग्रामीणों ने सरकार और विभाग से उठाई मांग

हितेश भारती

नित्थर (रामपुर बुशहर)। रामपुर को जोड़ने वाले नित्थर-कोयल मार्ग पर क्रैश बैरियर लगाने की मांग जोर से उठने लगी है। सड़क पर कई तीखे मोड़ और तंग सड़क होने के कारण हादसे होने का अंदेशा बना हुआ है। इस सड़क से पांच पंचायतों के हजारों लोग खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। गौर हो कि नित्थर-कोयल-रामपुर सड़क जबसे बनी है, तबसे यह सबसे व्यस्त सड़क है। क्षेत्र की पांच पंचायतों के हजारों लोगों के लिए यह सड़क रामपुर के लिए नजदीक है। यहां से दिनभर सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। स्कूल, कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थी, कर्मचारियों सहित आम जनता भी इस सड़क से सफर करते हैं। कई जगह यह सड़क काफी खतरनाक है। इस सड़क पर कई जगह गहरी खाई और और तीखे मोड़ हैं। ऐसे में सड़क पर क्रैश बैरियर का होना बेहद आवश्यक है। खासकर, आनस गांव से थोड़ा पीछे सड़क काफी तंग, तीखे मोड़ और गहरी खाई है। न सिर्फ एक जगह बल्कि दो किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तक गहरी खाई है, जो ताना गांव से लेकर आनस गांव तक है। आनस गांव से दो किलोमीटर आगे भी इस तरह की सड़क है। आनस गांव के गोबिंद कौशल, सुखराम कौशल, मनजीत ठाकुर, महिंदर सिंह, सतीश ठाकुर, मनोज आनंद, बृजलाल और धर्मपाल सहित कई अन्य ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन नित्थर से मांग उठाई है कि जल्द ही इस सड़क पर क्रैश बैरियर और तीखे मोड़ से पहले साइन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि बीते दिनों आनस से थोड़ा पीछे ही इसी सड़क से एक गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी थी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। नित्थर, देहरा, पलेही, कुठेड़, लोट और दुराह पंचायत के ग्रामीणों ने भी सरकार और विभाग से सड़क पर शीघ्र क्रैश बैरियर लगाने की मांग उठाई है।



लोक निर्माण विभाग ने इस तरह के ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हुए होते हैं। यदि स्थानीय पंचायतों से प्रस्ताव पारित कर विभाग को दे, तो इसके ऊपर जल्द कार्रवाई हो सकती है। क्रैश बैरियर जल्द लग सकते हैं। - मनोज भारद्वाज, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड

नित्थर कोयल रामपुर सड़क मार्ग पर कई जगह पर नहीं है क्रैश बैरियर। संवाद

नित्थर कोयल रामपुर सड़क मार्ग पर कई जगह पर नहीं है क्रैश बैरियर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article