फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   demands of mid day workers

Rampur Bushahar News: मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को समय पर नहीं मिल रहा मानदेय

Sun, 16 Nov 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
आनी में 19 को होगी मिड-डे मील खंड कमेटी की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। मिड-डे मील खंड कमेटी आनी की बैठक 19 नवंबर को किसान मजदूर भवन में होगी। बैठक में सरकार की ओर से मिड-डे मील कार्यकर्ताओं पर काम का बोझ बढ़ाने, उसके अनुरूप मानदेय और सुविधाएं न देने को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक सुबह 11:00 बजे शुरू होगी।


कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें निर्धारित समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। सरकार की ओर से घोषित अतिरिक्त बजट का लाभ भी जमीनी स्तर पर नहीं पहुंच पा रहा है। साथ ही उच्च न्यायालय की ओर से 12 माह का नियमित वेतन देने के निर्देशों को भी लागू नहीं किया जा रहा है। छुट्टियों की उचित व्यवस्था न होना भी एक प्रमुख मुद्दा है, जिस पर बैठक में चर्चा की जाएगी। पदाधिकारियों का कहना है कि यूनियन की कमजोर लामबंदी और निरंतर संघर्ष की कमी के कारण सरकार समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। भविष्य में यूनियन को मजबूत और सक्रिय बनाते हुए बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करने की जरूरत है। यूनियन प्रभारी पदम प्रभाकर ने सभी कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बैठक को सफल बनाने के लिए सचिव बीर सिंह, अध्यक्ष गोपाल, बंती देवी, सीमा देवी, रक्षा, चिंतामणि, भागचंद, टीकम, रूपा देवी, हेमराज और जिया लाल विशेष तौर पर तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed