फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Delegation of 21 youth selected for Unity March

Rampur Bushahar News: यूनिटी मार्च के लिए 21 युवाओं के प्रतिनिधिमंडल का चयन

Thu, 27 Nov 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से एक भारत-आत्मनिर्भर भारत यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश से 21 युवाओं के प्रतिनिधिमंडल का चयन हुआ है। युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोली के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल दिल्ली से गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक निकाली जा रही आठ दिवसीय राष्ट्रीय एकता यात्रा में भाग लेगा। सुशील ने बताया कि इस दौरान लगभग 152 किलोमीटर की पैदल यात्रा और व्यापक जनसंपर्क अभियान आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अभियान में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं सक्रिय युवा भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे प्रदेश का व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हुआ है। कदशोली ने कहा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक की यह ऐतिहासिक यात्रा केवल एक मार्च नहीं, बल्कि राष्ट्र की शक्ति, एकता और सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रतीक है। हिमाचल का युवा दल एकता, आत्मनिर्भरता और सेवा की भावना लेकर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article