{"_id":"6abb9cb1593f34f39d01488b","slug":"dehra-panchayat-has-not-been-fully-included-within-the-pollution-zone-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170993-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देहरा पंचायत को पूरी तरह प्रदूषण के दायरे में नहीं किया शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देहरा पंचायत को पूरी तरह प्रदूषण के दायरे में नहीं किया शामिल
विज्ञापन
देहरा पंचायत में लूहरी परियोजना प्रभावितों की समस्याएं सुनते विधायक लोकेंद्र कुमार।
लूहरी परियोजना के प्रदूषण दायरे पर सवाल, देहरा पंचायत के गांवों का विधायक ने किया दौरा
प्रभावितों ने ब्लास्टिंग से घरों में आई दरारों और धूल से फसलों को नुकसान का उठाया मामला
एकजुट होकर हक की लड़ाई लड़ने का किया एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट स्टेज-1 से प्रभावित देहरा पंचायत के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शनाह, आनस, डोभा, शौचा, शकरोली, धनाह, घरोली और चेबड़ी में ग्रामीणों से बातचीत कर प्रदूषण, रोजगार, धूल से फलों और फसलों को हो रहे नुकसान समेत समेत अन्य समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष आरोप लगाया कि लूहरी परियोजना की टनल पंचायत के ठीक नीचे बनी है और परियोजना निर्माण की ब्लास्टिंग से कई घरों में दरारें आई हैं। प्रभावित परिवारों को जो मुआवजा मिला है, उसे ग्रामीणों ने अपर्याप्त बताया। ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना से सबसे अधिक प्रभावित होने के बावजूद देहरा पंचायत को प्रदूषण के दायरे में पूरी तरह शामिल नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि देहरा पंचायत में प्रदूषण का दायरा गांव डोभा तक सीमित कर दिया गया है, जबकि जिला शिमला की ओर यह दायरा करीब 1200 मीटर तक पहुंचता है। वहीं, कुल्लू जिले की ओर प्रदूषण का दायरा करीब 900 मीटर बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस अंतर को लेकर भी सवाल उठाए। विधायक लोकेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोग एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले विधायक ने नित्थर में सर्वविभागीय बैठक बुलाई थी। इसमें सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन) के लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के अधिकारी भी मौजूद रहे थे। विधायक ने बैठक में उठाए गए सवालों का जवाब 29 सितंबर तक देने के निर्देश दिए थे। अब ग्रामीणों की नजर परियोजना के अधिकारियों की ओर से दिए जाने वाले जवाब पर है।