फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Decision taken in the meeting of Rampur Tehsil Cooperative Marketing and Consumer Association Limited

Rampur Bushahar News: एक बीघा भूमि पर होगा पार्किंग का निर्माण, बनेगा बहुउद्देशीय भवन

Mon, 02 Jun 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Decision taken in the meeting of Rampur Tehsil Cooperative Marketing and Consumer Association Limited
रामपुर में तहसील सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। संवा
रामपुर तहसील सहाकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित की बैठक में लिया निर्णय
विज्ञापन


खोपड़ी में प्रस्तावित पार्किंग का खाका तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा शिमला

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के वार्ड नंबर पांच खोपड़ी में जल्द पार्किंग का निर्माण होगा। रामपुर तहसील सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित की ओर से शहर के होटल रीजेंसी के सामने करीब एक बीघा भूमि पर पार्किंग और बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे जहां शहर आने वाले लोगों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी, वहीं बहुउद्देशीय भवन में बैठकें, कार्यक्रम, समारोह और शादी समारोह करवाने की लोगों को सुविधा मिलेगी। रामपुर तहसील सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित की बैठक सोमवार को रामपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ सीमित के अध्यक्ष केडी आजाद ने की। बैठक में संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. हिम्मत सिंह नेगी के देहांत पर आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में सभी सदस्यों ने नगर परिषद के वार्ड पांच खोपड़ी में रीजेंसी होटल के सामने पार्किंग निर्माण को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा यहां बहुउद्देशीय भवन के निर्माण पर भी सहमति बनी। अध्यक्ष केडी आजाद ने बताया कि यहां संघ सीमित की एक बीघा भूमि है, जहां पार्किंग और बहुउद्देशीय भवन का निर्माण होगा। निर्माण को लेकर मामला स्वीकृति के लिए रजिस्ट्रार शिमला को भेजा गया है और मंजूरी मिलते ही यहां कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की। संघ ने उनसे कई मुद्दों को लेकर चर्चा की। इस मौके पर सुदामा राम मेेहता, शंकर लाल, शिव सिंह ठाकुर, रत्न दास कश्यप, मदन लाल और मुकेश मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed