फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Debris fell on 100 meter NH in Nigulsari and 80 meter in Nathpa.

Rampur Bushahar News: निगुलसरी में 100 और नाथपा में 80 मीटर एनएच पर मलबा गिरा

Tue, 10 Sep 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
हजारों लोगों को आवाजाही करने में झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

तेज बारिश के कारण हुआ भारी भूस्खलन
निगुलसरी में जान हथेली पर रखकर सफर करने को लोग मजबूर
मार्ग बहाल होते ही किन्नौर और शिमला जिले की ओर दौड़े वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग-5 लंबे समय से बार-बार अवरुद्ध हो रहा है। निगुलसरी में यातायात ठप होने से जहां हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ऊपरी पहाड़ी के बार बार दरकने से सफर भी जोखिमों भरा बना हुआ है। जान हथेली पर रखकर हजारों लोग, सेना के जवान और पर्यटकों सहित किसान-बागवान आवाजाही करने को मजबूर हैं।
भारी बारिश के कारण निगुलसरी में एनएच-5 पर करीब 15 घंटे और नाथपा में 10 घंटे तक यातायात बंद रहा। इसके कारण हजारों लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। भारी बारिश के कारण निगुलसरी में सोमवार शाम करीब सात बजे और नाथपा में सोमवार रात करीब एक बजे ऊपरी पहाड़ी दरकने से यातायात ठप हो गया। तेज बारिश के कारण एनएच-5 पर भारी मलबा आ गया। इससे आवाजाही बंद हो गई। निगुलसरी में 100 मीटर और नाथपा में 80 मीटर एनएच पर मलबा गिरा। तेज बारिश के कारण रात भर ऊपरी पहाड़ी से रुक-रुक कर भूस्खलन का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब छह बजे से प्राधिकरण ने दोनों स्थानों पर बाधित एनएच पांच को बहाल करने के लिए मशीनरी लगाई और करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 11:00 बजे एनएच पांच बहाल किया गया। मार्ग बहाल होते ही किन्नौर और शिमला जिले की ओर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई और हजारों लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि निगुलसरी में 4 मशीनरी और नाथपा में दो मशीनरी सहित मजदूरों की मदद से बाधित एनएच को बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed