{"_id":"5f7f39a88ebc3e9bd646e19d","slug":"death-rampur-hp-news-sml347688485","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनेरी अस्पताल में मृत अवस्था में पहुंचा कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनेरी अस्पताल में मृत अवस्था में पहुंचा कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। खनेरी अस्पताल में एक एमईएस कर्मचारी के शव की कोरोना जांच की गई। रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित निकला। प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना के मिलिट्री इंजीनियर सर्विस झाकड़ी में तैनात कर्मचारी को बुधवार को मृत अवस्था में खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया था। इसके बाद जब उसकी कोरोना जांच की गई तो पता चला कि वह कोरोना संक्रमित था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि जैसे ही अस्पताल प्रबंधन से मृतक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली तो प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजने की व्यवस्था की। वीरवार दोपहर को कर्मचारी का शव आईजीएमसी शिमला भेजा गया है।
विज्ञापन
एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि जैसे ही अस्पताल प्रबंधन से मृतक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली तो प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजने की व्यवस्था की। वीरवार दोपहर को कर्मचारी का शव आईजीएमसी शिमला भेजा गया है।
विज्ञापन