फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   death

खनेरी अस्पताल में स्पे तले पीने से महिला की हुई मौत

Sat, 23 May 2020 06:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। खनेरी अस्पताल में सराहन सीएचसी से रेफर एक महिला ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनीता (25) पत्नी राजकुमार तहसील पलिया जिला लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) सराहन के खलती गांव निवासी सतीश के घर अपने पति के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि उसका पति सतीश कुमार के घर में चौकीदार का काम करता है। अनीता रात को खाना खाने के बाद पानी पीने के लिए गई, लेकिन उसने गलती से स्प्रे की दवाई पी ली। महिला को तुरंत सराहन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी हालात गंभीर होने पर उसे महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि जांच में महिला की गलती से स्प्रे की दवाई पीने से मौत हुई है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव पति राज कुमार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed