{"_id":"6516b6c2fd602d7e0a0339da","slug":"deadbody-found-in-river-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-6138-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 12 दिन बाद बास्पा नदी में मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 12 दिन बाद बास्पा नदी में मिला लापता युवक का शव
Fri, 29 Sep 2023 05:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 29 Sep 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
अस्थायी पुल बनाते समय जानपा खड्ड में बह गया था युवक
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। छितकुल पंचायत के अंतर्गत जानपा खड्ड में अस्थायी पुल के निर्माण के दौरान बहे युवक योगिंद्र पुत्र शिव भक्त का शव 12 दिन बाद बरामद हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छितकुल से 4 किलोमीटर पीछे बास्पा नदी में शुशंग नामक स्थान पर शव बरामद किया। पुलिस थाना सांगला के प्रभारी अनिल कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने शव को सांगला सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद बड़े भाई योगराज को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 दिन से छितकुल गांव के लोग योगिंद्र की तलाश करने में जुटे हुए थे। पुलिस, क्यूआरटी, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमों ने काफी कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने बास्पा नदी के दोनों छोर पर तलाश शुरू की। उन्होंने बास्पा नदी में शव देखा और पुलिस थाना सांगला को सूचित किया। सूचना मिलते ही सांगला से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के मदद से शव को बास्पा नदी से बाहर निकला। उधर, एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि जानपा खड्ड में बहे युवक का शव मिल गया है।