फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   dc eleven beat press eleven in cricket

डीसी इलेवन ने प्रेस एकादश को दी मात

Sun, 19 Sep 2021 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
dc eleven beat press eleven in cricket
देव राज मेमोरियल खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पर उपायुक्त किन्नौर आविद हुसैन स? - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला प्रशासन किन्नौर के तत्वाधान में रविवार को देवराज मेमोरियल खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य टीम भावना को विकसित करना है। विभिन्न संस्थाओं को सुदृढ़ करना है। ऐसे आयोजन आपसी सामंजस्य स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों और संस्थाओं की 10 टीमें भाग ले रही है। इसमें डीसी एकादश की दो टीमें, किन्नौर पुलिस एकादश की दो टीमें, प्रेस एकादश, शिक्षा विभाग, लोकनिर्माण विभाग, पंचायतीराज संस्था, बार एसोसिएशन और केवीके एकादश की टीमें शामिल हैं। रविवार को पहला मैच डीसी इलेवन और प्रेस एकादश के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें डीसी एकादश ने प्रेस एकादश को रोमांचक मुकाबले में 20 रनों से हराया। डीसी एकादश के लिए कप्तान उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने सर्वाधिक 33 रन की पारी खेली और 4 विकेट भी हासिल किए। इसके बाद अंशुल चौरी ने 30 रन बनाकर टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी एकादश ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 131 रन बनाए। मगर प्रेस एकादश की टीम 15 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 111 रन पर भी सिमट गई। प्रेस एकादश की ओर से अंशुल ने सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed