फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Danger increased due to the pole falling on the way to school in Aani

Rampur Bushahar News: आनी में स्कूल के रास्ते पर गिरे डंगे से बढ़ा खतरा

Tue, 12 May 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Danger increased due to the pole falling on the way to school in Aani
आनी में स्कूल मार्ग पर कोर्ट परिसर के साथ गिरा डंगा दे रहा हादसों को न्योता। संवाद
खोखला हो रहा रास्ता, रोज विद्यार्थी, अधिकारी और कर्मचारी करते हैं आवाजाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी कस्बे से राजकीय स्कूल जाने वाले मुख्य रास्ते पर गिरा डंगा लोगों के लिए खतरा बन गया है। बीडीओ कार्यालय और कोर्ट परिसर के पास यह डंगा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे रास्ता अंदर से खोखला हो चुका है। हालांकि, ऊपर लगी पक्की टाइलें सही दिखाई दे रही हैं। इस कारण राहगीरों को यह रास्ता सुरक्षित होने का भ्रम हो जाता है, लेकिन वास्तविक स्थिति बेहद चिंताजनक है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। यह रास्ता आनी कस्बे का अत्यंत व्यस्त मार्ग है। प्रतिदिन इसी रास्ते से विद्यार्थी, विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और नालदेरा क्षेत्र के लोग आवाजाही करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि डंगे के अंदर का हिस्सा पूरी तरह से ढह चुका है और यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई, तो कोई भी व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो सकता है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। कस्बा निवासी प्रकाश, दीपक, रिंकेश और बेगू देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह डंगा लंबे समय से खतरे की स्थिति में पड़ा हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां शीघ्र नया डंगा लगाया जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह खतरा और अधिक बढ़ सकता है। इस बारे में आनी के एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। डंगे के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा और जल्द ही आवश्यक कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article