Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Damage caused by fire in Baghar Panchayat

Rampur Bushahar News: बघार पंचायत की घासनियों में आग लगने से घास की 25 टोलियां जलकर राख

Thu, 19 Nov 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की बघार पंचायत के अंतर्गत घासनियों में अचानक आग लगने से घास की 20 से 25 टोलियां जलकर राख हो गईं। आग ने देखते-ही-देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत और एकजुटता से आग पर काबू पाया। उनकी तत्परता से आग को आसपास के जंगलों और अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया। हालांकि, इस घटना में पशुपालकों को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने सर्दियों में पशुओं के चारे के लिए घास एकत्रित कर टोलियां बनाई थीं, जो आग की भेंट चढ़ गईं। अब प्रभावित पशुपालकों के सामने सर्दियों में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने की चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article