फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   dalash luhari, road, repair, work, done, soon,

Rampur Bushahar News: 27.49 करोड़ से संवरेगी दलाश-लूहरी और अमरबाग-तांदी सडक़

Thu, 24 Aug 2023 10:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
आशीष शर्मा
विज्ञापन


दलाश (कुल्लू)। लोक निर्माण विभाग दलाश उपमंडल के तहत क्षेत्र की दो प्रमुख सडक़ों की 27.49 करोड़ से कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत दलाश-लूहरी 16.020 किलोमीटर और अमरबाग-तांदी 12.280 किलोमीटर लंबी सड़क का सुधारीकरण होगा।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-3 के तहत जाजर से दलाश तक करीब 15.73 करोड़ और अमरबाग से तांदी सड़क के लिए 11.76 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। गौर हो कि दलाश लोक निर्माण विभाग उपमंडल ने दोनों सड़कों की डीपीआर बनाकर केंद्र को भेजी थी, जिसकी मंजूरी मिल चुकी है। इसके तहत दोनों सड़कों की मेटलिंग, टारिंग, चौड़ा करने, डंगे, कलवर्ट डालने और ड्रेनेज निर्माण का कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा।
विज्ञापन


विभाग औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी करेगा। मार्ग की दशा सुधरने से हजारों किसान-बागवान, मरीजों और आम जनता को का सफर सुगम होगा। दलाश-लूहरी क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है। यहां से हर रोज हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। सड़क तंग होने के कारण अभी तक मार्ग पर दर्जनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इसमें कई घरों के बुझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत यह है कि दलाश-लूहरी सड़क तंग होने के कारण चालकों को पास देने के लिए वाहनों को कई जगह करीब आधे से एक किलोमीटर तक पीछे करना पड़ता है। सड़क पर हर दिन हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। वहीं सेब के सीजन में तो यह सड़क और व्यस्त रहती है।

मार्ग से दलाश क्षेत्र की करीब 10 से 15 पंचायतें लाभान्वित होती हैं। ओवरी ढांक पर बरसात के मौसम में सफर करना खतरे से खाली नहीं है। ओवरी ढांक दिनप्रतिदिन संवेदनशील बनता जा रहा है। स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने कई बार इस मार्ग को चौड़ा करने की मांग सरकार और प्रशासन से उठाई। लिहाजा अब करोड़ों की राशि स्वीकृत होने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी।



डीपीआर विभाग के उच्च अधिकारियों को बनाकर भेजी गई थी, उसे स्वीकृति मिल चुकी है। अभी कुछ औपचारिकताएं शेष हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़कों का सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।
मिन्हास शर्मा, कनिष्ठ अभियंंता, लोक निर्माण विभाग, दलाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed