फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cultural news kinnour

Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू

Fri, 30 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पवारी का पारंपरिक लोकनृत्य और यांगपा का स्वांग नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों की संस्कृति के संरक्षण के लिए वचनबद्ध : हर्षवर्धन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिले की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026 शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। रिकांगपिओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क में आयोजित समारोह में उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

मुख्यातिथि हर्षवर्धन चौहान ने महोत्सव के शुभारंभ पर विभागीय प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन किया गया। मेला समिति की ओर से मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सेना, आईटीबीपी, पुलिस और होमगार्ड बैंड की प्रस्तुति के साथ हुई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद उपायुक्त एवं मेला समिति की अध्यक्ष सोनाक्षी सिंह तोमर ने स्वागत भाषण दिया। समारोह में किन्नौर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। पवारी का पारंपरिक लोकनृत्य और यांगपा का स्वांग नृत्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। इसके बाद उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कहा कि मेले एवं त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। जनजातीय जिला किन्नौर प्रकृति के सौंदर्य से भरपूर है। जिला किन्नौर अपनी समृद्ध संस्कृति, वेशभूषा, खान-पान और पहरावे के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि जिले की संस्कृति को बचाए रखने में जिले के महिला मंडलों और स्कूली छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका रही है। कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध संस्कृति विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों की संस्कृति के संरक्षण के लिए वचनबद्ध है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सहित जनजातीय जिलों में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। महोत्सव के पहले दिन शहनाई वादन प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed