फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cultural knight in lavi fair

Rampur Bushahar News: अतरराष्ट्रीय लवी मेले में किन्नौरी गाने मोटा ही पैसा पर झूमे दर्शक

Wed, 12 Nov 2025 10:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
cultural knight in lavi fair
लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देती रमना भारती। संवाद
अतरराष्ट्रीय लवी मेले में किन्नौरी गाने मोटी ही पैसा पर झूमे दर्शक
विज्ञापन

. दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने बिखेरा रंग

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर दूसरी सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा, लोक गायक बीरबल किन्नौरा और कुल्लवी लोक गायिका रमना भारती के नाम रही। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी।
बीरबल किन्नौरा ने पारंपरिक गानों की भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने किन्नौरी गीत मोटा ही पैसा, बेवफा, ऐसा कैसा पैसा सहित अनेक गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। कुल्लवी लोक गायिका रमना भारती ने मेरे पटवारिया, कुल्लू रे शोरूआ, बाटा जांदे सीटी मारदे आदि पहाड़ी नॉनस्टॉप गाने गाकर युवाओं को नचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। स्टार कलाकार अनुज शर्मा ने ओ माही वे, तेरा फितूर, ले जाए कहां हवाएं, ये जो हल्का हल्का सरूर है, दिल दियां गल्लां, माएं नी मेरीए गीत और चंबा आर के पार प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इससे पहले कपिल शर्मा, मान सिंह ,मनशा पंडित, किन्नौर से श्यामू नेगी, पूनम, एचआर नेगी, सर्वपल्ली राधा कृष्ण बीएड कॉलेज नोगली की छात्राओं, रमेश चंद आदि ने प्रस्तुति दी। इस दौरान श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट और नृत्य से अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल रहे।
विज्ञापन

मुख्यअतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर संध्या का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर एसडीएम. रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह, डीएसपी. नरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देती रमना भारती। संवाद

लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देती रमना भारती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed