फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cultural evening of Rohru fair decorated with songs of singer Kuldeep and Neha

Rampur Bushahar News: गायक कुलदीप और नेहा के गीतों से सजी रोहड़ू मेले की सांस्कृतिक संध्या

Wed, 23 Apr 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cultural evening of Rohru fair decorated with songs of singer Kuldeep and Neha
रोहडू मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा प्रस्तुति देते
अंतिम संध्या पर हजारों लोग रामलीला मैदान में उमड़े, रात दस बजे तक नाटियों पर थिरकते रहे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक कुलदीप शर्मा ने जमकर धमाल मचाया। इसके अलावा इंडियन आइडल फेम नेहा दीक्षित सहित कई लोक कलाकारों ने भी समां बांधा। अंतिम संध्या पर हजारों की संख्या में लोग रामलीला मैदान में उमड़े। रात दस बजे तक लोग नाटियों पर थिरकते रहे। इस अवसर पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या देर शाम छह बजे नरेश भारद्वाज की प्रस्तुति के साथ शुरू हुई। उसके बाद मंडी से रीतिका चंदेटा, रोहड़ू से अनिल नेगी, शिमला से डाॅ. मनोज गंधर्व, कोटखाई से तनुजा चौहान, रोहड़ू से शीतल बागड़ी, सक्षम ठाकुर, दीक्षिता ब्राक्टा, किन्नौर से अंजली, सिरमौर से दीपक चौहान, रामपुर से सावी शर्मा, सिरमौर से वर्षा ठाकुर, शिमला से पंकज ठाकुर, जुब्बल से चिराग कोटवी, चौपाल से रामेश्वर शर्मा, पिहु जिंटा और तांतरा ग्रुप (रामपुुर) ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का आकर्षण इंडियन आइडल फेम नेहा दीक्षित और लोक गायक कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियां रहीं। नेहा दीक्षित ने धीरे धीरे नैनो को धीरे धीरे, तेरी ओर तेरी ओर हाय रब्बा, बदमाश दिल तो ठग है बड़ा, मैं जो तेरा न हुआ किसा का नहीं, तुम्ही हो बंधु सखा तुम्हीं हो, हो बे लालिया हो और पारो आया बंजारा सहित कई गीत प्रस्तुत किए। गायक कुलदीप शर्मा ने दरोगा जी छोरुआ नी समझायो, पानी री टांकी हो भाई रामा, घुट-घुट मारे चाय रा लाना, रोहड़ू जाना मेरी आमिये, इना बड़िया जो तुड़का लाना, तेरे होला जो बोसना, मुंगड़ी जोगे न रोए कानो, प्यारे प्यारिये रुमबंतिये, शावणो री कवेरिये और तेरी परांउठी बाजा रेडिया सहित पहाड़ी गीत गाकर लोगों का जमकर मनोरंजन किया।

रोहडू मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा प्रस्तुति देते

रोहडू मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा प्रस्तुति देते

रोहडू मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा प्रस्तुति देते

रोहडू मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा प्रस्तुति देते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed