फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cultural and artistic program organized in Saraswatinagar College

Rampur Bushahar News: मेहंदी प्रतियोगिता में स्नेहा, राखी में कटरीना बनी विजेता

Fri, 01 Aug 2025 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cultural and artistic program organized in Saraswatinagar College
सरस्वतीनगर कालेज में आयोजित स्पर्धाओं के विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते हुए
सरस्वतीनगर कॉलेज में सांस्कृतिक एवं कलात्मक कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में महिला प्रकोष्ठ ने सावन के महीने में एक दिवसीय सांस्कृतिक एवं कलात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर की छात्राओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता ने दीप प्रज्वलन कर किया। महाविद्यालय परिसर में मेहंदी प्रतियोगिता, राखी निर्माण, चूड़ी कला, शिल्प कला, एकल गीत और नृत्य प्रतियोगिताएं करवाई गईं। छात्राओं ने रंग-बिरंगी राखियां बनाईं और हाथों में आकर्षक मेहंदी के डिजाइन बनाए। चूड़ी कला में भी प्रतिभा दिखाई। एकल गीत और नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने खूब रंग जमाया। एकल गीत प्रतियोगिता में शिनल जिंटा ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और चरित्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। नृत्य प्रतियोगिता में नीतिका ने पहला, स्मृति ने दूसरा और ओशिन नेप्टा ने तीसरा स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में स्नेहा ने प्रथम, निशिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। राखी प्रतियोगिता में कटरीना विजेता रही। चूड़ी कला और शिल्प प्रतियोगिता में लक्ष्मी विजेता रही। कार्यक्रम का संचालन प्रो. शेफाली थान्टा ने किया गया। प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. मोनिका रैना ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्राओं के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article