फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Crowd of people gathered in Lavi Fair, Rampur Bushahr, International Lavi Fair

Rampur Bushahar News: लवी मेला में उमड़ी लोगों की भीड़

Sun, 17 Nov 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
गर्म कपड़ों और स्थानीय उत्पादों की जमकर हुई खरीदारी
विज्ञापन

प्रशासन ने 30 नवंबर तक दुकानें लगाने की दी है अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में सजने वाला अंतरराष्ट्रीय लवी मेला भले ही आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया हो, लेकिन मेले में व्यापार और खरीदारी का दौर अभी 30 नवंबर तक जारी रहेगा। मेला मैदान पाटबंगला में रविवार को अवकाश के चलते हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। स्कूल के बच्चों ने भी मेला मैदान पहुंचकर झूलों का आनंद लिया। मेला पाटबंगला में सजी औजारों की दुकानों में भी ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने खेतीबाड़ी में इस्तेमाल होने वाले औजार खरीदे। कुल्लू जिले से आए उत्पाद भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। अवकाश होने पर कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने मेले में खूब मौज-मस्ती की और जमकर खरीदारी करते दिखे। दूरदराज से आए ग्रामीणों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की। 11 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय लवी मेला शुरू हो गया था, लेकिन स्टॉल कम लगने से लोग मेले में कम दिखें। रविवार को अवकाश होने से मेला मैदान में काफी भीड़ आने से देश और प्रदेश के व्यापारियों में थोड़ी से उम्मीद जगी है कि उनका व्यापार आने वाले 15 दिनों में अच्छा रहेगा। वहीं मैदान में पानी का छिड़काव न होने से धूल-मिट्टी उठने से लोग परेशान हुए। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मैदान में धूल-मिट्टी कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जाए, ताकि लोगों को मेले में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


लवी मेले में आए व्यापारियों को जिला प्रशासन की ओर से 30 नवंबर तक तक मेला सजाने की अनुमति प्रदान की गई है। 30 नवंबर के बाद मेले मैदान और एनएच-पांच में सजे सभी प्लॉट खाली करने होंगे। नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई की जाएगी। - निशांत तोमर, एसडीएम रामपुर
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed