फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Crops will flourish on the barren land of Nithar and Dehra Panchayats

Rampur Bushahar News: नित्थर और देहरा पंचायतों की बंजर भूमि पर लहलहाएंगी फसलें

Mon, 12 May 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Crops will flourish on the barren land of Nithar and Dehra Panchayats
मोईन और आनस गाँव के लिए है सिचाई एवं पेयजल योजना - फोटो : credit
24 करोड़ से जल शक्ति विभाग कर रहा सिंचाई और पेयजल योजना का निर्माण
विज्ञापन


सिंचाई की सुविधा मिलने से कृषि और बागवानी को मिलेगा बल

परियोजना प्रभावित किसानों की वर्षों पुरानी मांग चढ़ेगी सिरे

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। लूहरी जल विद्युत परियोजना से प्रभावित नित्थर और देहरा पंचायत की बंजर भूमि पर जल्द ही फसलें लहलहाएंगी। सैकड़ों ग्रामीणों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलने वाला है। यह सिंचाई सुविधा किसानों-बागवानों की आर्थिक का सशक्त करने में भी अहम भूमिका निभाएगी। जल शक्ति विभाग 24 करोड़ रुपये की लागत से कुर्पण खड्ड उठाऊ सिंचाई एवं पेयजल योजना का निर्माण कर रहा है, जिसकी टेस्टिंग का कार्य इन दिनों चल रहा है। अभी तक इस योजना का पानी शनाह गांव तक पहुंचा है। इस योजना से नित्थर और देहरा पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
इसका निर्माण हिमाचल प्रदेश सरकार जल शक्ति विभाग और सतलुज जल विद्युत निगम की लूहरी परियोजना कर रही है। मोईन और आनस गांव के स्थानीय ग्रामीणों मनजीत ठाकुर, भूपिंदर चौहान, अशोक कुमार, बलबीर चौहान सहित अन्य किसानों का कहना है कि दोनों गांवों के लिए किस तरह का पानी का वितरण रहेगा या विभाग किस तरह से पानी का वितरण करेगा। पानी पुराने कनेक्शन में दिया जाएगा या नए सिरे से कनेक्शन दिए जाएंगे, इसको लेकर ग्रामीण असमंजस में हैं। ग्रामीणों की सोच इस बारे में एक तरह से सही भी है, क्योंकि सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी हो जाने पर किसान नकदी फसलों का उत्पादन कर सकते हैं, जिससे किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।
विज्ञापन



पानी पहले स्टोरेज टैंकों में जाएगा। पानी के स्रोत बढ़ाने, पानी की कमी को पूरा करने का काम पहले किया जाएगा। पानी पुराने कनेक्शन में ही दिया जाएगा। आनस और मोईन गांव के लिए सिंचाई योजना है, इसके लिए अलग से रबर के पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिसका अलग से टेंडर होगा। योजना का पानी दोनों पंचायतों के लोगों को मिलेगा। - प्रकाश भारद्वाज, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग नित्थर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article