{"_id":"5a75dd1c4f1c1b84268b8347","slug":"91517673756-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.725 किलोग्राम चरस के साथ तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1.725 किलोग्राम चरस के साथ तीन लोग गिरफ्तार
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस ने शनिवार सुबह देहा चौकी के पास नाके के दौरान एक हरियाणा नंबर की गाड़ी से चरस की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार देहा चौकी के हेड कांस्टेबल सन्नी बोध ने अपनी टीम के साथ नाका लगाया हुआ था। शनिवार सुबह करीब 9 बजे चौपाल से ठियोग की ओर से आई एक कार नंबर एचआर 37सी 6829 को पुलिस ने जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर 1.725 किलोग्राम चरस गाड़ी से बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान विनोद कुमार पुत्र छेदी राम गांव दयालनगर शाहबाद कुरुक्षेत्र हरियाणा, प्रमोद पुत्र करतार सिंह बाल्मीकि बस्ती अंबाला कैंट और सुरेंद्र पुत्र महेंद्र मोतीनगर अंबाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उधर, डीएसपी तिलक राज ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।