{"_id":"5ca24130bdec22068c42a012","slug":"155413747312-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटनाग्रसत में पुलिस जवान की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार दुर्घटनाग्रसत में पुलिस जवान की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर
चकटी के समीप सेरी में रविवार देर रात हुआ हादसा
एक गंभीर घायल युवक आईजीएमसी किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के चकटी के समीप रविवार देर रात करीब नौ बजे की सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवकों को खनेरी अस्पताल पहुंचाया। जिसमें से एक युवक की मौत हो गई और वहीं एक युवक को युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। वहीं दूसरे घायल का उपचार खनेरी अस्पताल में ही चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला रविवार देर रात का है, जब गाड़ी चकटी के समीप सेरी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। वाहन में तीन युवक सवार थे। इस दुर्घटना में अनूप कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी डढारा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं देश राज, पुत्र पूर्ण चंद और चालक अनिल कुमार पुत्र जय सुख निवासी डढारा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने इस हादसे की सूचना ननखड़ी पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार को लिए नजदीक अस्पताल पहुंचाया। जिसमें एक युवक में दम तोड़ दिया और एक अन्य घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर करना पड़ा। वहीं एक का खनेरी अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। इस संबंध में डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव का परिजनों को सौंप दिया है जबकि घायलों को उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।