{"_id":"5c98f94ebdec22140c42bcdc","slug":"15535292509-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिथल में बस भिंड़त में बाल बाल बचे यात्रि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिथल में बस भिंड़त में बाल बाल बचे यात्रि
विज्ञापन
बसों में भिड़ंत, दो चालकों समेत 20 यात्री घायल
एनएच पांच पर बिथल के पास निजी-सरकारी बस मेें हुई टक्कर
तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे की वजह, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। सोमवार सुबह एनएच-पांच पर बिथल के पास दो बसों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा सुबह करीब सवा ग्यारह बजे हुआ। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों बस के चालक समेत 20 यात्री जख्मी हुए हैं। घायलों का उपचार खनेरी अस्पताल में चल रहा है। बसों की तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एनएच पांच पर बिथल के समीप करीब सवा ग्यारह बजे एक सरकारी और निजी बस आपस में टकरा गईं। एचआरटीसी के रिकांगपिओ डिपो की बस काफनू-कालका रामपुर से शिमला और निजी बस शिमला से रामपुर की ओर आ रही थी। एचआरटीसी बस नंबर एचपी 25ए -3013 और निजी बस नंबर एचपी 63 बी 1722 आपस में भिड़ गईं। यह हादसा जहां पेश आया, हालांकि वहां पर काफी खुली सड़क थी।
घायलों के नाम
कला देवी (41), पत्नी पोलू राम, गांव दधारा, ननखड़ी
मनोज, पुत्र लाल चंद शर्मा, क्रिस्टन नगर शिमला
साहिस्ता(30), पत्नी नौशाद, कुमारसैन
आसिफ (7), पुत्र नौशाद, कुमारसैन
गंगा राम (31), पुत्र विजय राम, गांव सगौफा, निरमंड
श्याम दासी (47), पत्नी शोभा राम, गांव जोगशा, कुमारसैन
रोशन लाल (40), पुत्र हरि सिंह, गांव बबर, सुंदरनगर
नौशाद (34), पुत्र शौक्त अली, कुमारसैन,
सोनू (24), पुत्र ईमलामुदीन, उत्तराखंड,
मौसिम (20), पत्नी सोनू, उत्तराखंड
नम्रदा (42), पत्नी, रोशन लाल, गांव मसारना, रामपुर
विद्या चंद (38), पुत्र भागीरथ, गांव पांगी, किन्नौर
प्रदीप मेहता (48), पुत्र प्रकाश मेहता, शिमला
सूरत राम (49), पुत्र स्व. कौल राम, गांव सुघा, रामपुर
गीता भक्त (65), पुत्र स्व. अमीर सिंह, कामरू, किन्नौर
महेंद्र (45) पुत्र स्व. कर्म सिंह, कटगांव किन्नौर
राजेश कुमार(23), पुत्र सूरत राम, गांव, सुघा, रामपुर चोटिल हुए हैं।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि बिथल के समीप सरकारी और निजी बस की भिड़ंत मेें दोनों चालकों समेत 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों का उपचार खनेरी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।