{"_id":"5c605400bdec224c80717f5f","slug":"15498169411-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरमोट में कैंपर गिरी, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरमोट में कैंपर गिरी, चार घायल
Tue, 12 Feb 2019 11:32 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगातखाना (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगातखाना (रामपुर बुशहर)
Published by: ashok chauhan
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना ब्रौ के तहत आने वाली खरगा पंचायत के दरमोट गांव के पास बोलैरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रविवार सुबह 9 बजे हुए इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए खनेरी अस्पताल लाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक खरगा पंचायत के दरमोट गांव के पास चाटी खरगा मार्ग पर रविवार सुबह करीब नौ बजे वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पुलिस को मिली। चालक के नियंत्रण खोने से बोलैरो कैंपर नंबर एचपी 06 ए 0660 सड़क से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
इस हादसे में चालक मनोहर सिंह, सेवा राम, संगीता और चिंता देवी घायल हो गए हैं। ये सभी डाबर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस को हादसे की सूचना ग्रामीणों ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल लाया गया है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला दर्ज कर पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस थाना ब्रौ प्रभारी धर्म सिंह के अनुसार सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।