फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रूपी सड़क में पिकअप गिरी, चालक की मौत

रूपी में सड़क हादसा, चालक की मौत

Thu, 20 Dec 2018 10:34 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
रूपी सड़क में पिकअप गिरी, चालक की मौत

भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर की रूपी पंचायत में मंगलवार देर रात पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस को बुधवार सुबह इस घटना के बारे में जानकारी मिली। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में चालक को रामपुर अस्पताल पहुंचाया, वहां से गंभीर हालात देखते हुए चिकित्सकों ने शिमला आईजीएमसी के लिए रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही चालक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एचपी26 ए 1729 पिकअप ज्यूरी से सामान लेकर रूपी की ओर जा रही थी कि अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। गाड़ी में केवल चालक मनमोहन सिंह पुत्र जय सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी गांव चांसू तहसील सांगला जिला किन्नौर ही मौजूद था। गाड़ी के मालिक मनोहर सिंह निवासी बुरंग के अनुसार रात को गाड़ी वापस बुरंग नहीं पहुंची तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने चालक को अचेत अवस्था में रामपुर अस्पताल पहुंचाया। रामपुर अस्पताल से भी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ भावानगर राजेश पाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना किस समय हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल घटनास्थल रवाना कर दिया गया था। मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed