{"_id":"5a82de2e4f1c1b4d588b8503","slug":"101518525998-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से चार कमरों का मकान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से चार कमरों का मकान जला
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
रोहड़ू। तहसील जुब्बल के जाचली गांव में मंगलवार दोपहर बाद आग लगने से चार कमरों का पुराना मकान जल गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग को गांव में फैलने से रोका गया। पुलिस व दमकल दस्ते ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में सहयोग किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जाचली गांव में मंगलवार दोपहर बाद अशोक कुमार बरामटा के पुराने घर में आग लगी। इस घर में नेपाली मजदूर का परिवार रहता था। आग कुछ ही देर में पूरे घर में फैल गई। हालांकि मजदूर का परिवार सुरक्षित निकल चुका था। सूचना के बाद गांव के लोगों ने आग को काबू करने का प्रयास किया। दमकल दस्ता रोहड़ू व जुब्बल पुलिस थाने में आग की सूचना दी गई। गांव के लोगों के साथ स्थानीय युवक गुलशन बरामटा, सिद्धार्थ बिंटा, पुरुषोत्तम बरामटा, त्रिलोक बरागटा का आग बुझाने में सराहनीय योगदान रहा। दमकल दस्ते के पहुंचने तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। आग से घर में रखा सामान जल गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के करणों का अभी पता नहीं चल पाया है। डीएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को जुब्बल थाने से मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।