फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   crime

चोरी के आरोप में चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2020 08:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। दिल्ली निवासी अमरीक सिंह ने अपने चालक पर सात टायर और रिम चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमरीक सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर पुरानी दिल्ली ने एक शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय रिकांगपिओ को प्रेषित किया था। इसमें थाना टापरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सुजान भगत विकास नामक व्यक्ति को 15 दिसंबर 2019 को अपने ट्रक नंबर एचआर 55 एल 8737 में बतौर चालक रखा था। 26 मई को पता चला कि चालक ने गाड़ी के 7 टायर और रिम चोरी कर उन्हें बेच दिया है। इनकी कीमत करीब 1,70,000 रुपये है। अभियोग में आरोपी सुजान भगत पुत्र ठाकुर सैन गांव और डा. मीरू तहसील निचार से विस्तृत पूछताछ की गई। अभियोग में इसकी संलिप्तता पाए जाने पर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरी किए तीन टायर और सात रिम विनय ढाबा जीरो प्वाइंट टापरी से बरामद कर गए हैं। पूछताछ पर शेष चार टायर ज्यूरी में किसी चालक को बेचने की सूचना है जिनकी रिकवरी के लिए पुलिस थाना टापरी से पुलिस दल ज्यूरी के लिए रवाना हो चुका है। मामले की पुष्टि एसपी किन्न्नौर एसआर राणा नेगी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed