फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   crime news liqer recovered in kotgarh and juery

रामपुर बुशहर: कोटगढ़ और ज्यूरी में पकड़ी शराब

Sun, 12 Feb 2023 04:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत पुलिस ने कोटगढ़ में शराब की 24 बोतलें बरामद की है। इसके अलावा ज्यूरी में शराब आठ बोतलें पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पहले मामले में पुलिस थाना कुमारसैन की टीम कोटगढ़ में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति प्लास्टिक की थैली पीठ पर ले जा रहा था। पुलिस को देखकर व्यक्ति घबरा गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से दो पेटी शराब बरामद की गई। आरोपी की पहचान प्रभु दयाल निवासी गांव बटारी, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के तौर पर हुई है। दूसरे मामले में ज्यूरी पुलिस ने उन्नू महदेव मंदिर के पास गश्त के दौरान मन बहादुर के कब्जे से शराब की आठ बोतलें पकड़ी हैं। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed