फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Crime News in Theog, Accident in Theog, Shimla

Rampur Bushahar News: ढाबे से बिना पैसे दिए भागे युवकों ने तोड़ा पुलिस नाका, रात को मचा चोर-चोर का शोर

Wed, 26 Feb 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crime News in Theog, Accident in Theog, Shimla
ढाबा से बिना पैसे दिए भागे युवकों का गाडी  बैरियर से जा टकरा।
अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकराई राजस्थान नंबर की गाड़ी, रात को चार में से भागे तीन युवक सुबह थाने में हुए पेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के बाईपास में रात करीब 9 बजे चोर-चोर का शोर मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही पलों में पुलिस की गाड़ी भी पहुंच गई। उसके बाद सब शांत हो गया। लोगों को सुबह पता चला कि बाईपास पर राजस्थान नंबर की एक गाड़ी बाईपास पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस थाना ठियोग के प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि रात को गाड़ी आरजे 27 सीबी 7260 में चार युवक मतियाना के साथ लगते किसी ढाबे में खाना खाने के बाद बिना पैसे दिए निकल गए। इसकी सूचना के बाद पुलिस ने प्रेम घाट के जीरो प्वाइंट पर नाका लगा दिया। इस दौरान एक गाड़ी आई और नाके को तोडकर निकल गई। उसके बाद पुलिस ने अपनी गाड़ी पीछे लगा दी, लेकिन नाका तोड़ भागे युवकों की गाड़ी बाईपास पर ही अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकरा गई। गाड़ी में चार युवक सवार थे, जिनमें एक रह गया और बाकी गाड़ी से उतरकर भाग गए। भागने वाले युवकों को लेकर भंडारी कॉलोनी में चोर-चोर का शोर मच गया। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया था। उसके बाद पुलिस ने अन्य तीन युवकों को फोन किया तो पता चला कि वे तीनों अपने घरों की तरफ निकल चुके हैं।

क्रैश बैरियर से बची युवकों की जान
गनीमत रही कि सड़क के सुरक्षा इंतजाम को लेकर सड़क किनारे लगाए गए क्रैश बैरियर से युवकों की जान बच गई। वहीं, स्थानीय निवासी हर्षदीप सिंह ने बताया की क्रैश बैरियर न होते तो 70 फीट ऊंचे डंगे से गाड़ी खाई में जा सकती थी। उन्होंने बताया कि पूरे बाईपास में तीखे मोड़ हैं। इस जगह पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। ऐसे में बाईपास पर लोगो को रफ्तार पर लगाम रखनी चाहिए। वार्ड नंबर चार की शुशीला शर्मा उर्फ संजना ने बताया कि रात को शोर सुनकर वह भी घर से बाहर आई थी। पूरी कॉलोनी में चोर-चोर का शोर गूंज रहा था। उन्होंने बताया कि बाईपास पर पुलिस की गश्त रोजाना होनी चाहिए। रात में लोग सड़क किनारे गाड़ियों को खड़ा कर शराब पीते हैं, जिससे पूरे बाईपास पर लड़ाई झगड़े का माहौल रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed