फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Crime in Nogli town, damage to vehicles, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: नोगली में वाहन के तोड़े शीशे, पेट्रोल-डीजल भी चोरी कर रहे शातिर

Tue, 21 Jan 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Crime in Nogli town, damage to vehicles, Rampur Bushahr
नोगली कस्बे में शरारती तत्व ने तोड़े गाडी के शीशे। संवाद
आए दिन वाहनों के तोड़ रहे शीशे, वाहन मालिक परेशान
विज्ञापन


लंबे समय से वाहनों से पेट्रोल-डीजल चोरी के मामले भी नहीं थम रहे

व्यापारमंडल नोगली ने पुलिस से गश्त लगाने और शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत नोगली कस्बे में लंबे समय से वाहन मालिक शरारती तत्वों से परेशान हैं। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में शातिर वाहनों के शीशे तोड़े रहे हैं और वाहनों से पेट्रोल-डीजल चोरी कर रहे हैं। सोमवार रात को शरारती तत्वों ने नोगली में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर खड़े वाहन के शीशे तोड़ दिए। गौर हो कि रामपुर के साथ लगते नोगली कस्बे और साथ लगती भड़ावली पंचायत में लंबे समय से वाहनों से पेट्रोल-डीजल की चोरी हो रही है और वाहनों के शीशे भी तोड़े जा रहे हैं, जिससे वाहन मालिक परेशान हैं। सोमवार रात को भी किसी ने नोगली में एनएच-पांच पर खड़े वाहन का शीशा तोड़ दिया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब एनएच-पांच पर ही वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो गांव में खड़े वाहन कैसे सुरक्षित होंगे। व्यापारमंडल नोगली कीर्तन चौहान, बॉबी चौहान, भूपिंद्र चौहान, लवली, रजनीश, जगमाल, कुश ठाकुर, सुमित और संजू सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि सोमवार रात को नोगली में अज्ञात लोगों ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर खड़े वाहन का शीशा तोड़ दिया। कस्बे में ऐसी घटनाओं से लोग परेशान हैं। वाहन मालिकों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त लगाने की मांग उठाई है और शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।उधर, थाना प्रभारी रामपुर अनिल कुमार ने कहा कि वाहन का शीशा तोड़ने की शिकायत मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है। छानबीन जारी है और गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed