फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cricket team high scored in ranji trophy

Rampur Bushahar News: एजी तिवारी और अमनदीप खरे के शतक से छत्तीसगढ़ मजबूत

Mon, 17 Nov 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की टीम ने छह विकेट खोकर 585 रन पर घोषित की अपनी पारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। हमीरपुर जिला के अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर में आयोजित रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। छत्तीसगढ़ की टीम ने पहली पारी में 585 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर पारी घोषित कर दी। छत्तीसगढ़ की ओर से बल्लेबाजी करते हुए एजी तिवारी ने 260 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके व तीन छक्के लगाकर 162 का योगदान दिया। वे अर्पित एन गुलेरिया की गेंद पर एके बैंस को कैच दे बैठे।

कप्तान अमनदीप खरे ने 213 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से नाबाद 101 रन का योगदान दिया। बल्लेबाजी करते हुए आयुष ने नौ चौकों की मदद से 101 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन बनाए, आशुतोष सिंह ने 20 रन बनाए। संजीत देसाई ने 74 रन, मंयक वर्मा ने 11 चौकों व तीन छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। छत्तीसगढ़ ने 585 रनों पर अपनी पारी की घोषणा कर दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल की टीम ने एक विकेट खोकर 37 रन बना लिए हैं। हिमाचल के गेंदबाज छत्तीसगढ़ के बल्लेबाजों के आगे नहीं टिक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed