आनी (कुल्लू)। आनी में बीस दिनों से चली आ रही क्रिकेट प्रतियोगिता पर साइलेंट किल्लर ने अपना कब्जा जमाया। खिताबी मुकाबले में बायल ने महाकाल को करारी शिकस्त दी और सिराज कप का खिताब अपने नाम किया। वहीं ब्लैक ब्वॉयज रामपुर के बॉबी प्लेयर ऑॅफ दी टूर्नामेंट चुने गए। स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब आनी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। इसमें हंसराज परमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं एसडीएम आनी चेत सिंह विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
सोमवार को प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला साइलेंट किल्लर बायल और महाकाल टीम के मध्य खेला गया, जिसमें बायल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 109 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी महाकाल की टीम बायल के घातक गेंदबाजी के आगे टिक न पाए। बायल के तेज तर्रार गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी के कारण महाकाल टीम के चार खिलाड़ी दो ओवर में मात्र छह रनों पर ही आउट हो गए। वहीं पूरी टीम मात्र 50 रन पर ही ढेर हो गई। साइलेंट किल्लर बायल ने सिराज कप पर अपना कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को एक लाख, ग्यारह हजार, एक सौ ग्यारह रुपये व सिराज कप और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये से सम्मानित किया गया। खिताबी मुकाबले में सुमोहित को मैन ऑफ दी मैच, प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज संजू और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रजत को चुना गया। वहीं बेस्ट विकेट कीपर कर्ण जिष्टू रहे। मैच में फेयर प्ले का खिताब जेपीएन टीम कुंगश ने हासिल किया। वहीं इस मौके पर क्लब के संस्थापक नवल ठाकुर, नारायण सिंह, दीपक, जवाहर ठाकुर, अमर ठाकुर, लाल सिंह, तिलक राज शर्मा और रोहित सिंघा सहित कई अन्य मौजूद रहे।