{"_id":"6a1c3310ece40e75780ea330","slug":"cricket-competition-at-patbungalow-ground-from-june-5cricket-competition-at-patbungalow-ground-from-june-5-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-161425-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पाटबंगला मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता 5 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पाटबंगला मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता 5 जून से
विज्ञापन
विजेता टीम को 4 लाख और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित
संवाद समाचार एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के पाटबंगला मैदान में 5 जून से क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच शुरू होगा। डीजे नेशन संस्था की ओर से रामपुर में तीसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट प्रतियोगिता में डे-नाइट मैच खेले जाएंगे। विजेता टीम को 4 लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 2 लाख और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले खिलाड़ी को आयोजक कमेटी 10 हजार एवं ट्रॉफी से पुरस्कृत करेगी। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, विकेट कीपर और क्षेत्ररक्षक को 5-5 हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। डीजे नेशन संस्था के अध्यक्ष साहिल सागर ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के मकसद से खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।