{"_id":"6421ced791010070700d3da4","slug":"cracked-hill-on-chaura-rupi-road-traffic-blocked-rampur-hp-news-c-19-1-102156-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौरा-रूपी सड़क पर दरकी पहाड़ी, यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौरा-रूपी सड़क पर दरकी पहाड़ी, यातायात ठप
Mon, 27 Mar 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Mon, 27 Mar 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
चौरा-रूपी सड़क पर दरकी पहाड़ी, यातायात ठप
भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की रूपी वैली को जोड़ने वाली सड़क चौरा-रूपी पर यातायात ठप हो गया है। सोमवार दोपहर 2 बजे मार्ग पर दुमती के समीप अचानक पहाड़ी दरक गई।
मार्ग के बंद होने से तीन पंचायतों के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को 12 से 18 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है। चौरा-रूपी सड़क से रूपी, छोटा कंबा और बड़ा कंबा के हजारों लोग आवाजाही करते हैं। मार्ग पर यातायात ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों को पैदल सफर कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। क्षेत्र के ग्रामीण मनोज नेगी, दिनेश नेगी, अनिल नेगी सन्नी, प्रदीप नेगी, विनोद नेगी और निर्मला आदि ने कहा कि सोमवार को करीब दो बजे सड़क पर भूस्खलन होने से वाहनों के पहिये थम गए हैं। ग्रामीणों को आने जाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मार्ग अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को रूपी के लिए 18 किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। छोटा कंबा और बड़ा कंबा पंचायत के लिए लोग 12 किलोमीटर सफर पैदल करने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की दशा पहले ही दयनीय बनी हुई है, जिस पर रोजाना खतरे के साये में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़क को शीघ्र बहाल करने और सड़क की दशा सुधारने की मांग उठाई है। उधर, लोक निर्माण विभाग भावानगर के सहायक अभियंता ज्ञान ठाकुर ने कहा कि बाधित सड़क को बहाल करने में मशीन जुटी है। जल्द ही सड़क यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।