फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cpim protest in anni against inflation

सीपीआईएम ने आनी में महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 25 Nov 2021 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
cpim protest in anni against inflation
सीपीआईएम आनी में मंहगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। सीपीआईएम की आनी इकाई ने देश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों-बागवानों और आम जनता के उत्पीड़न की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीपीआईएम ने विश्राम गृह आनी से एसडीएम कार्यालय तक विरोध रैली निकाली। इसके बाद एसडीएम कुलदीप पटियाल के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सीटू की आनी इकाई के संयोजक पद्म प्रभाकर ने कहा कि हाल ही में प्रदेश में हुए मंडी लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों में जनता ने भाजपा की पूंजीपति परस्त, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाली नीतियों का वोट के माध्यम से करारा जवाब दिया है। सरकार को मुंह की खाने पड़ी है।
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सरकार का तर्क है कि पेट्रोल और डीजल के दाम हम नहीं बढ़ाते बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय होते हैं। मगर जनता के वोट के झटके ने भाजपा के झूठ की पोल खोल दी है। हार के बाद केेंद्र और प्रदेश सरकार ने कर घटा दिया है। इससे पेट्रोल 12 रुपये और डीजल 17 रुपये तक दाम कम हुए हैं। इससे सरकार का दोगला चरित्र झलकता है। इसके अलावा भी कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed