{"_id":"5f774dd88ebc3e9b9241fbff","slug":"corona-rampur-hp-news-sml347043846","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। शहर में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के तीन और मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को कुल 20 लोगों की कोरोना जांच की गई थी, जिनमें से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। हालांकि ये तीनों लोग पहले से ही होम आइसोलेट थे।
शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सौ के करीब पहुंचने वाला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई जांच के दौरान तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये सभी लोग हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आए हैं। इनमें से एक डकोलढ़, एक चूहाबाग और एक तकलेच से संबंध रखता है। उधर, तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये तीनों लोग कोरोना संक्रमितों के प्राथमिक संपर्क में आए थे, जिनके छह दिन बाद सैंपल लिए गए हैं। ये सभी टेस्ट रैपिड एंटीजन किट से किए गए हैं। उन्होंने लोगों को सुरक्षा के लिहाज से दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।