{"_id":"5f74842c8ebc3e9b85056af5","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3467574176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू में पांच और कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू में पांच और कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू में मंगलवार रात कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। एक व्यक्ति गंगटोली रोड (रोहड़ू) में, एक सब्जी मंडी क्षेत्र (रोहड़ू) में, एक शक्तिनगर (रोहड़ू) में, एक गलोरी स्कूल रोहड़ू के समीप, जबकि दावत रेस्तरां सावड़ा में काम करने वाला एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव आया है। कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्तियों की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
गौरतलब है कि क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार रात को आई टेस्ट रिपोर्टों में पांच नए मामले आए हैं। कोरोना पॉजिटिव आए पांच व्यक्तियों में से एक को डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर रोहड़ू में शिफ्ट किया गया है। जबकि, चार को होम आइसोलेट किया गया है। डेडिकेटिड कोविड सेंटर रोहड़ू के नोडल अधिकारी डॉ. दिलीप शर्मा ने बताया कि एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति कोविड सेंटर में लाया गया है जबकि, चार पॉजिटिव होम आइसोलेट हैं।
एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को पांच कोरोना पॉजिटिव आए हैं। रोहड़ू में बिना ट्रेवल हिस्ट्री के कोरोना संक्रमित आ रहे हैं जो चिंता का विषय है। ऐसे में सभी लोगों को स्वयं अपना बचाव करना होगा। प्रशासन की ओर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का सभी को पालन करना अनिवार्य है।