{"_id":"5f43edde8ebc3e61e46e5937","slug":"corona-rampur-hp-news-sml342764053","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने पड़े बाजार और पार्क, कोरोना का खौफ बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने पड़े बाजार और पार्क, कोरोना का खौफ बरकरार
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोविड-19 कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन का दौर शुरू हुए पांच माह का समय बीत गया है, लेकिन संक्रमण का खतरा अभी भी बरकरार है। ऐसे में आर्थिक और विकास गतिविधियां काफी प्रभावित हुई हैं। वहीं, मजदूरों की खासी कमी के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए हैं।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण सरकार की ओर से लगाए गए लॉकडाउन को सोमवार को पांच माह पूरे हो गए है। अभी भी संक्रमण का खतरा बरकरार है। आए दिन क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। ऐसे में बाजार, पार्क और अन्य स्थानों पर पहले की अपेक्षा लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है। रामपुर बाजार में शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिले से लोग रोजाना खरीदारी के लिए पहुंचते थे, लेकिन आज कोरोना संक्रमण के कारण व्यापार काफी प्रभावित हो गया है। लॉकडाउन के शुुरुआती दौर में जहां व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया था, वहीं अब जब आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं तो खरीदारों की संख्या घट गई है। रामपुर शहर में होटल व्यवसाय तो पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कई होटल तो अभी तक खुल नहीं पाए हैं। शहर में व्यापार करीब 30 से 40 प्रतिशत तक ही उभर पाया है। शहर आने वाले लोगों की संख्या में भी काफी कमी आई है, जिसका सीधा असर व्यापारियों पर पड़ रहा है। यही नहीं, शहर में बने गांधी और शिशु पार्क में भी बीते पांच माह से ताले लटके हुए हैं। यही हाल विकास कार्यों का भी है। क्षेत्र में काम करने वाले अधिकतर नेपाली मजदूर नेपाल का रुख कर चुके हैं, जिस कारण विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। वहीं, जो मजदूर यहां रह भी रहे हैं उनके रेट पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गए हैं। पहले जहां मजदूर एक दिन के 400 रुपये दिहाड़ी लेता था वही अब मजदूरों ने दिहाड़ी का रेट 700 रुपये कर दिया है। ऐसे में आम आदमी पर भी इसकी खासी मार पड़ रही है। सर्व हितकारी व्यापार मंडल रामपुर के अध्यक्ष तन्मय शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण आर्थिक गतिविधियां खासी प्रभावित हुई हैं। लॉकडाउन के बाद रामपुर में करीब 30 से 40 प्रतिशत तक ही व्यापार उभर पाया है। सबसे ज्यादा प्रभावित होटल व्यवसायी हुए हैं। मजदूरों की कमी से भी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।