{"_id":"5f009b928ebc3e42ff642f42","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3374392151","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर प्रशासन ने सुंगरा पंचायत और पौंडा पंचायत को घोषित किया बफर जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर प्रशासन ने सुंगरा पंचायत और पौंडा पंचायत को घोषित किया बफर जोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावानगर (किन्नौर)। जिले की ग्राम पंचायत निचार में तीन केस कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने पूरी पंचायत को सील कर कंटेनमेंट, जबकि साथ लगती सुंगरा और पौंडा पंचायत को बफर जोन घोषित कर दिया है।
प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन ग्राम पंचायत निचार, भावानगर पलिंगी और डैट सुंगरा को सैनिटाइज कर दिया है। प्रशासन ने ग्राम पंचायत निचार को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद लोगों को जरूरी सामान की आपूर्ति करने के लिए भावानगर की तर्ज पर होम डिलिवरी व्यवस्था के लिए बेंडर्स नियुक्त कर दिए हैं। शुक्रवार को निचार में तीन, जबकि एक केस भावानगर में कोरोना पॉजिटिव आया था। प्रशासन ने आईजीएमसी से कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार रात को ही चारों कोरोना संक्रमितों को रिकांगपिओ स्थित कोविड केयर सेंटर में पहुंचाया दिया गया। कोरोना संक्रमितों के प्रथम संपर्क में आए लोगों की प्रशासन जानकारी जुटा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी निचार में पहुंच गई है जो वहां स्थिति पर नजर रख रही है। एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह ने कहा कि इन चारों कोरोना संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। ग्राम पंचायत निचार को अगले आदेश तक कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सुंगरा और पौंडा को बफर जोन घोषित कर दिया है। ग्राम पंचायत निचार के सभी बार्डों में लोगों को जरूरी सामान की होम डिलिवरी की जाएगी।